Re. No. MP-47–0010301

रीवा लोकायुक्त टीम ने सब इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रीवा लोकायुक्त टीम ने सब इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रीवा, 24 जनवरी 2025
लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ सब इंजीनियर अनुराग पांडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सब इंजीनियर ने करौदी गांव के पंचायत कार्यों की कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) बनाने के बदले 1 लाख 42 हजार रुपए की मांग की थी।

रिश्वत की पहली किश्त लेते पकड़ा गया
सब इंजीनियर ने सरपंच द्वारा कराए गए 5 लाख 30 हजार रुपए के बिल पर सीसी देने के बदले कमीशन के रूप में 1 लाख 42 हजार रुपए मांगे थे। बुधवार को वह पहली किश्त के तौर पर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते समय लोकायुक्त की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

सरपंच पति ने दर्ज कराई थी शिकायत
करौदी गांव के सरपंच पति सुशील कुमार पटेल ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त डीएसपी प्रमेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त ने दी जानकारी
लोकायुक्त डीएसपी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि करौदी पंचायत में स्टॉक डैम सहित अन्य कार्यों का 5.30 लाख रुपए का बिल पास हुआ था। सरपंच पति ने कई बार अनुरोध किया, लेकिन सब इंजीनियर ने कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की। सत्यापन के बाद अमहिया स्थित कार्यालय में उसे पहली किश्त लेते समय गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी को न्यायालय में किया जाएगा पेश
लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!