Re. No. MP-47–0010301

सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल

सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल

सीधी, 19 फरवरी 2025। रविवार देर रात सीधी जिले के मूड़ा पहाड़ पर एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे की है। बोलेरो में 13 लोग सवार थे, जो सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। गहरी खाई में गिरने के बावजूद पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी पूरी तरह नीचे नहीं जा पाई। सुबह 5 बजे ग्रामीणों को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मृतकों की सूची

  1. संदीप उर्फ सोनू साहू (25) पिता प्रहलाद साहू
  2. प्रमोद यादव
  3. रमाकांत साहू (26)
  4. सुजीत यादव पिता केशचंद यादव

घायलों की सूची

  1. नीरज कुमार वैश्य (23)
  2. कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य
  3. प्रदीप साहू पिता रामप्रताप साहू
  4. कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू

पुलिस जांच और बयान

अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर सुबह 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई।

दोस्तों के लिए यह सफर आखिरी बन गया

  • सभी मृतक दोस्त थे और उनकी उम्र 22 से 30 साल के बीच थी।
  • संदीप साहू कोल माइंस में काम करता था, प्रमोद यादव एनटीपीसी में कार्यरत था।
  • रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो चुका था और वह अगले दो महीने में जॉइन करने वाला था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, बोलेरो तेज गति से चल रही थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!