Re. No. MP-47–0010301

भोपाल में पीएम मोदी की ऐतिहासिक बैठक, विधायकों और सांसदों से करेंगे सवाल..?

भोपाल में पीएम मोदी की ऐतिहासिक बैठक, विधायकों और सांसदों से करेंगे सवाल..?

23 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दो घंटे की विशेष चर्चा, डिनर भी करेंगे प्रधानमंत्री

भोपाल, 20 फरवरी 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को पहली बार मध्यप्रदेश के विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ विशेष बैठक करेंगे। यह बैठक शाम को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी, जहां पीएम मोदी करीब दो घंटे तक चर्चा करेंगे।

बैठक में 208 नेता होंगे शामिल

इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को छोड़कर मध्यप्रदेश के 163 विधायक, 37 सांसद और चुनिंदा बीजेपी पदाधिकारी समेत कुल 208 नेता मौजूद रहेंगे।

बैठक के बाद विधायकों-सांसदों संग डिनर

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में ही विधायकों और सांसदों के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद वे राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे।
24 फरवरी को सुबह 10 बजे वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

बैठक में कैसे होगी सीटिंग व्यवस्था?

  • पीएम मोदी के साथ मंच पर सिर्फ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बैठेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, डीडी उईके, सावित्री ठाकुर, एल. मुरुगन, जॉर्ज कुरियन और कैबिनेट मंत्री राउंड टेबल पर बैठेंगे।
  • 40 कुर्सियों की दो लाइन मंच के सामने रहेंगी। इसके बाद 32 टेबल, हर टेबल पर सी-शेप में पांच कुर्सियां लगाई जाएंगी।
  • विधायकों की बैठने की व्यवस्था उनकी विधानसभा क्रमांक के अनुसार होगी।

पीएम मोदी करेंगे सीधे संवाद, पूछ सकते हैं योजनाओं से जुड़े सवाल

पीएम मोदी सभा में सिर्फ संबोधन ही नहीं करेंगे, बल्कि राउंड टेबल पर बैठकर विधायकों और सांसदों से सीधा संवाद करेंगे।
वे किसी भी टेबल पर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, सहभागिता और मॉनिटरिंग पर सवाल कर सकते हैं।
इसके अलावा, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों और अभियानों की स्थिति पर भी चर्चा होगी।

यह बैठक मध्यप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अवसर होगी, जहां प्रधानमंत्री सीधे जनप्रतिनिधियों से संवाद कर जमीनी हकीकत को समझेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!