Re. No. MP-47–0010301

रीवा में LG शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रीवा में LG शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रीवा, 05 मार्च 2025 – शहर के बजरंग नगर इलाके में स्थित एक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में मंगलवार शाम 6 बजे भीषण आग लग गई, जिससे पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे आग पर काबू पाया। इस घटना में 1 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने दो-दो चक्कर लगाकर आग पर नियंत्रण पाया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोरूम होने के कारण आग तेजी से फैली और दमकल कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और दमकल के 50 से अधिक कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।

सिरमौर चौराहे से बस स्टैंड मार्ग किया गया डायवर्ट

आग लगने के कारण सिरमौर चौराहे से नए बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। वहीं, घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!