Re. No. MP-47–0010301

सीधी सांसद के आवास की बाउंड्री वॉल से टकराई कार, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

सीधी सांसद के आवास की बाउंड्री वॉल से टकराई कार, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई सांसद आवास की दीवार

सीधी में बीजेपी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास की बाउंड्री वॉल को एक शराबी ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है, जब सांसद अपने निवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

मौके पर ही पकड़ाया आरोपी

वाहन भी हुआ क्षतिग्रस्त

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नशे में धुत कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सांसद ने उठाए यातायात व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद सांसद मिश्रा ने शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने थाना प्रभारी यातायात रीता त्रिपाठी पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के 12 घंटे बाद भी उन्हें जानकारी नहीं थी।

सख्त कार्रवाई की मांग

सांसद मिश्रा ने कहा कि शहर में रोजाना ट्रैफिक जाम लगता है और खुलेआम नशे में वाहन चलाए जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!