Re. No. MP-47–0010301

सीधी: बाणसागर नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

सीधी: बाणसागर नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

सीधी, 08 मार्च 2025 – जिले के झगरौही के पास बाणसागर नहर में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव सबसे पहले एक चरवाहे सत्यवान साकेत ने देखे, जिसने तुरंत कमर्जी थाना पुलिस को सूचना दी।

युवक-युवती की पहचान हुई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पहचान की। मृतक युवक मुबारक अली ग्राम गेरुआ, थाना अमिलिया का रहने वाला था, जबकि युवती खुशबू निशा ग्राम खोरबा खास की थी।

मौत की वजह पर सवाल

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों की मौत हादसे से हुई, आत्महत्या थी या कोई साजिश। लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने शवों को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों वहां कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। नहर के आसपास के इलाके की भी तलाशी ली जा रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या कोई साजिश।

Leave a Comment

error: Content is protected !!