Re. No. MP-47–0010301

सीधी: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद लगा ली फांसी

सीधी: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद लगा ली फांसी

सीधी, 08 मार्च 2025 – मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह 9-10 बजे के बीच वारदात को दिया अंजाम

घटना ग्राम सिहोलिया की है, जहां 34 वर्षीय अभय राज यादव ने अपनी पत्नी सविता यादव (30 वर्ष) की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन पर वार कर पत्नी की जान ली, फिर खुद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

मृतक दंपति के एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हत्या और आत्महत्या की वजह अज्ञात

फिलहाल, यह साफ नहीं हो सका है कि पति ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!