Re. No. MP-47–0010301

सीधी: मझौली में चली कुल्हाड़ी,एक महिला ने दूजी को उतारा मौत के घाट

सीधी: मझौली में चली कुल्हाड़ी,एक महिला ने दूजी को उतारा मौत के घाट

मझौली, 10 मार्च 2025सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम सरैहा में आपसी विवाद के चलते एक महिला ने दूसरी महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

पुराने विवाद में चली कुल्हाड़ी, मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालती पति बुद्धशेन कोरी (62 वर्ष), निवासी सरैहा, सुबह करीब 9:30 बजे शौच के लिए घर के पास जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठी सविता पति पारसनाथ वैगा (29 वर्ष), निवासी सरैहा ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई।

परिजनों ने जंगल में पाया शव, पुलिस जांच में जुटी

जब मालती देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में मृत अवस्था में मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल व उपखंड अधिकारी पुलिस रोशनी सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपी महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है

आगे की जानकारी के लिए बने रहें…

Leave a Comment

error: Content is protected !!