Re. No. MP-47–0010301

मऊगंज हिंसा के बाद कलेक्टर और एसपी का तबादला

मऊगंज हिंसा के बाद कलेक्टर और एसपी का तबादला, संजय कुमार जैन बने नए कलेक्टर

मऊगंज, मध्य प्रदेश | 15 मार्च को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई हिंसा और पुलिस टीम पर हमले के बाद सरकार ने मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर का तबादला कर दिया है। अब आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का नया कलेक्टर और आईपीएस दिलीप कुमार सोनी को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गड़रा गांव में आदिवासी परिवार द्वारा युवक सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जब पुलिस उसे छुड़ाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एसएएफ के एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई, जबकि 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सरकार ने दिखाई सख्ती

घटना के चार दिन बाद राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया।

  • कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग में भेजा गया।
  • नए कलेक्टर के रूप में 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को नियुक्त किया गया।
  • एसपी रसना ठाकुर को एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल में भेजा गया।
  • आईपीएस दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का नया एसपी बनाया गया।

वीडियो में सामने आया पुलिस पर हमला

घटना से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें टीआई संदीप भारती ग्रामीण महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर बंधक को छोड़ने की अपील कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मऊगंज एसपी के मुताबिक अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि मीडियाकर्मी मोहम्मद रफीक के मोबाइल में हमले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

250 पुलिसकर्मी तैनात, इलाके में तनाव

घटना के बाद प्रशासन ने गांव में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं और लगातार गश्त की जा रही है। हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की नई हिंसा को रोका जा सके।

इस घटना के बाद मऊगंज में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन की सख्त निगरानी जारी है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!