मध्यप्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, बदले रीवा रेंज के IG-DIG
लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद हटाए गए
भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए। लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद को हटाकर उन्हें एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) की जिम्मेदारी दी गई है।
उनकी जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त का प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है, जो अभी तक एडीजी, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ए. साईं मनोहर को इंटेलिजेंस विंग का नया प्रमुख बनाया गया है।
रीवा रेंज के IG-DIG बदले गए
मऊगंज जिले में एएसआई की हत्या के बाद सरकार ने डीआईजी, रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटाकर डीआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ कर दिया। उनकी जगह राजेश सिंह को नया डीआईजी, रीवा बनाया गया है। वहीं, गौरव राजपूत को आईजी, रीवा रेंज नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले
- राकेश गुप्ता, जो 5 महीने पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बने थे, उन्हें संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया।
- राजबाबू सिंह, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, को एडीजी, प्रशिक्षण पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई।
- आदर्श कटियार अब स्पेशल डीजी, प्रशासन (पहले दूरसंचार विभाग में थे)।
- रवि कुमार गुप्ता को एडीजी, रेल नियुक्त किया गया।
- संजीव शमी को एडीजी, दूरसंचार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- चंचल शेखर को एडीजी, विसबल पीएचक्यू बनाया गया।
IPS अफसरों के नाम और नई जिम्मेदारियां
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नई पदस्थापना |
|---|---|---|
| आदर्श कटियार | स्पेशल डीजी, दूरसंचार (पीएचक्यू) | स्पेशल डीजी, प्रशासन (पीएचक्यू) |
| सोनाली मिश्रा | एडीजी, प्रशिक्षण (पीएचक्यू) | एडीजी, चयन एवं भर्ती (पीएचक्यू) |
| रवि कुमार गुप्ता | संचालक, खेल एवं युवक कल्याण | एडीजी, रेल |
| संजीव शमी | एडीजी, चयन एवं भर्ती (पीएचक्यू) | एडीजी, दूरसंचार (पीएचक्यू) |
| आशुतोष राय | एडीजी, अग्निशमन (पीएचक्यू) | एडीजी, अजाक (पीएचक्यू) |
| राजबाबू सिंह | एडीजी, पीएचक्यू | एडीजी, प्रशिक्षण (पीएचक्यू) |
| ए. साईं मनोहर | एडीजी, सायबर (पीएचक्यू) | एडीजी, इंटेलिजेंस |
| चंचल शेखर | एडीजी, एससीआरबी (पीएचक्यू) | एडीजी, विसबल (पीएचक्यू) |
| जयदीप प्रसाद | प्रभारी डीजी, लोकायुक्त | एडीजी, एससीआरबी |
| योगेश देशमुख | एडीजी, इंटेलिजेंस | प्रभारी डीजी, लोकायुक्त |
| राकेश गुप्ता | ओएसडी, मुख्यमंत्री | संचालक, खेल एवं युवक कल्याण |
| गौरव राजपूत | ओएसडी, गृह | आईजी, रीवा रेंज |
| कृष्णावेनी देसावतु | आईजी/डीआईजी, विसबल, मध्य क्षेत्र | ओएसडी, गृह |
| साकेत प्रकाश पांडे | डीआईजी, रीवा | डीआईजी, पीएचक्यू |
| राजेश सिंह | डीआईजी, सेनानी 25वीं वाहिनी | डीआईजी, रीवा |
सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।








