Re. No. MP-47–0010301

सीधी:”गर्मी ने बढ़ाई चिंता, बदला आंगनवाड़ी केंद्रों का समय”

सीधी:”गर्मी ने बढ़ाई चिंता, बदला आंगनवाड़ी केंद्रों का समय”

सीधी से बड़ी खबर – तेज़ धूप, चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान ने आखिरकार प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री आर.सी. त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह निर्णय संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा, भोपाल के निर्देशों और कलेक्टर महोदय की स्वीकृति के पश्चात लिया गया है।

अब से आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक खुले रहेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 नई समयसारणी

  • 08:00 बजे: केंद्र खुलना, बच्चों का स्वागत और स्वच्छता निरीक्षण
  • 08:30 – 09:00 बजे: सामूहिक गतिविधियाँ
  • 09:00 – 09:30 बजे: नाश्ता
  • 09:30 – 10:00 बजे: स्वतंत्र खेल
  • 10:00 – 10:30 बजे: छोटे समूह की गतिविधियाँ
  • 10:30 – 11:00 बजे: भाषा एवं साक्षरता पूर्व कौशल
  • 11:00 – 11:30 बजे: रचनात्मक गतिविधियाँ
  • 11:30 – 12:00 बजे: बाहरी खेल
  • 12:00 – 01:00 बजे: दोपहर का भोजन और बच्चों को अभिभावकों तक पहुँचाना
  • 01:00 – 03:00 बजे: गृहभेंट, दस्तावेजीकरण और प्रशासनिक कार्य

गर्मी के मौसम में यह कदम न सिर्फ बच्चों की सेहत की रक्षा करेगा, बल्कि उनकी दिनचर्या में भी अनुशासन और सुविधा सुनिश्चित करेगा।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी अपील की गई है कि वे इस नई समयसारणी का कड़ाई से पालन करें, ताकि बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!