Re. No. MP-47–0010301

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पुस्तक मेला का शुभारंभ

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पुस्तक मेला का शुभारंभ

 खरीदारी करने उमड़ी भीड़  

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में दो दिवसीय पुस्तक मेला का शुभारंभ 11 अप्रैल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी श्री अंशुमन राज ने किया। मेला में शाम को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला में एक ही स्थान पर छात्रों और अभिभावकों को गणवेश, पुस्तक, बैग, कॉपिया और स्टेशनरी उचित कीमत पर मिल रही है।

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पुस्तक मेला आयोजन की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि यह मेला व्यवस्थित और वृहद स्वरूप में आयोजित हो रहा है। पुस्तक मेला में दुकानदार वाजिब मूल्य पर और छूट के साथ शैक्षणिक सामग्रियों का विक्रय कर रहे हैं।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुस्तक मेला का आयोजन कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में हो रहा है। डीपीसी राजेश तिवारी, रमसा एपीसी डॉ सुजीत मिश्रा, विष्णु पांडे, श्रीमती प्रवीण वर्मा, सहायक संचालक ओशो उत्सव उत्सव सहित विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, सैकड़ो की तादाद में अभिभावक एवं विद्यार्थी मेला का लाभ लिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!