Re. No. MP-47–0010301

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने रौंदी बाइक, पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत, दो गंभीर

दर्दनाक हादसा: ट्रक ने रौंदी बाइक, पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत, दो गंभीर

छतरपुर (खजुराहो), 18 अप्रैल 2025।
जिले के खजुराहो क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। देवगांव के पास झमटुली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब मिजाजी लाल अहिरवार (25) अपने चार बच्चों को लेकर रिश्तेदारों के घर से गांव लौट रहे थे। ट्रक की टक्कर से मिजाजी लाल, उनके 2 साल के बेटे शिवम और 3 साल की बेटी भावना की मौके पर ही मौत हो गई। शव ट्रक के टायरों के नीचे बुरी तरह दब गए। वहीं 6 साल का बेटा बादल और 5 साल की बेटी काजल गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

परिवार ओटापुरवा में भांजे राकेश अहिरवार की शादी में शामिल होने गया था। 15 अप्रैल को शादी और 17 अप्रैल को रिसेप्शन के बाद मिजाजी लाल बच्चों को घुमा रहा था। पत्नी रिश्तेदारों से मिल रही थी। जैसे ही वह बच्चों को लेकर बाहर निकला, ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

पुलिस की लापरवाही से आक्रोश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जबकि देवगांव पुलिस चौकी महज 5 किलोमीटर दूर है और वहां 100 डायल भी तैनात रहती है। समय पर मदद न मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

बाद में बमीठा थाने से दो कॉन्स्टेबल पहुंचे और जांच शुरू की गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों की मांग: मिले एक करोड़ का मुआवजा

मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतकों के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए। हादसे ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है। शादी वाले घर में जहां खुशियां थीं, अब सन्नाटा पसरा है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!