Re. No. MP-47–0010301

मड़वास रेलवे स्टेशन में अवैध वसूली का मामला उजागर, यात्री परेशान – स्टेशन प्रबंधक पर गंभीर आरोप

मड़वास रेलवे स्टेशन में अवैध वसूली का मामला उजागर, यात्री परेशान – स्टेशन प्रबंधक पर गंभीर आरोप

सीधी/मड़वास, 29 अप्रैल 2025 – कटनी-चोपन रेलखंड पर स्थित मड़वास ग्राम रेलवे स्टेशन पर आज एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें स्टेशन प्रबंधक महेश कुमार शाक्य पर यात्रियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है।

मामला तब सामने आया जब महुआ गांव, जिला सिंगरौली के निवासी पवन साहू और अंजनी साहू शक्तिपुंज एक्सप्रेस से मड़वास से जबलपुर की यात्रा हेतु टिकट लेने पहुंचे। यात्रियों के अनुसार, स्टेशन प्रबंधक ने प्रति टिकट 370 रुपए के स्थान पर जबरन 580 रुपए वसूल लिए। जब पवन साहू ने 210 रुपए अधिक लिए जाने का कारण पूछा, तो स्टेशन प्रबंधक कथित रूप से भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित यात्री पवन साहू ने यह भी बताया कि स्टेशन प्रबंधक अक्सर शराब के नशे में धुत रहते हैं और सवाल-जवाब करने पर यात्रियों को पुलिस बुलाने की धमकी देते हैं। इस संबंध में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), जबलपुर को लिखित शिकायत सौंपी है और स्टेशन प्रबंधक को तत्काल हटाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब स्टेशन प्रबंधक महेश कुमार शाक्य पर अवैध वसूली का आरोप लगा हो। इससे पहले भी कई यात्रियों के साथ इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी ने खुलकर शिकायत नहीं की थी।

अब जब शिकायत डीआरएम कार्यालय तक पहुंच चुकी है, तो यह देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!