Re. No. MP-47–0010301

तेज हवाओं और बवंडर से विंध्य क्षेत्र में ट्रांसमिशन टॉवर क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर

तेज हवाओं और बवंडर से विंध्य क्षेत्र में ट्रांसमिशन टॉवर क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ा असर

सीधी, 5 मई 2025 — विंध्य क्षेत्र में रविवार को आए तेज हवाओं और बवंडर ने मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के चार ट्रांसमिशन टॉवरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ये टॉवर 220 के.व्ही. अमरकंटक-सीधी और 220 के.व्ही. सीधी-रीवा ट्रांसमिशन सर्किट का हिस्सा थे। हालांकि, बिजली आपूर्ति पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि अमरकंटक से सीधी के 220 के.व्ही. सर्किट में विद्युत प्रवाह अवरुद्ध हुआ, लेकिन सीधी स्थित सबस्टेशन में वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था होने से क्षेत्र में बिजली व्यवधान की स्थिति नहीं बनी। अमरकंटक थर्मल पावर स्टेशन में उत्पादित बिजली की निकासी और पारेषण अन्य सर्किट्स जैसे अनूपपुर और जबलपुर के जरिए सुचारु रूप से जारी है।

72 मीटर ऊंचा टॉवर भी क्षतिग्रस्त
पावर ट्रांसको के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने बताया कि सोन नदी के आसपास मौसम के अचानक बिगड़ने से दो टॉवर पूरी तरह और दो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें से एक 72 मीटर ऊंचा टॉवर भी शामिल है, जो सोन नदी को पार करने के लिए विशेष रूप से बनाया गया था।

दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है।

सुरक्षित और स्थायी पारेषण पर फोकस
ऊर्जा विभाग ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में इस तरह की आपदाओं से बचाव के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और तकनीकी टीम लगातार निगरानी में जुटी है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!