Re. No. MP-47–0010301

साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के खिलाफ कुसमी पुलिस की बड़ी पहल

साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के खिलाफ कुसमी पुलिस की बड़ी पहल

देवार्थ नौढिया में चला जनजागरूकता अभियान, एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर ने सुनीं 31 ग्रामीणों की समस्याएं

रिपोर्ट: अमित श्रीवास्तव, कुसमी

सीधी, 5 मई 2025 — सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के देवार्थ नौढिया गांव में रविवार को एक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कुसमी एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और अन्य सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी भूपेश सिंह वैश, सरपंच कोडार सीता सिंह, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और समाजसेवी संतोष गर्ग सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

डिजिटल ठगी से सावधान रहने की अपील
एसडीओपी ठाकुर ने ग्रामीणों को ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और वॉइस मिमिक्री के ज़रिए की जा रही ठगी के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि “यदि कोई खुद को पुलिस या अधिकारी बताकर डराने की कोशिश करे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।”

31 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी ने 31 ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतें भी सुनीं और त्वरित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

बच्चों को बांटे उपहार
पुलिस टीम ने बच्चों को पेन, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई। यातायात नियमों, हेलमेट पहनने, नशा कर वाहन न चलाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

गांव में जागरूकता की लहर
इस प्रयास को गांववासियों ने सराहा और पुलिस के प्रति भरोसे में बढ़ोतरी भी देखी गई।
“यह कार्यक्रम हमारे लिए आंखें खोलने जैसा था,” एक ग्रामीण ने कहा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!