Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर मानसी साहू को साहू समाज ने किया सम्मानित

प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर मानसी साहू को साहू समाज ने किया सम्मानित

सीधी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में अमहा, जिला सीधी निवासी मानसी साहू ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा साहू समाज गौरवान्वित हुआ है।

गणित विषय से आगे की पढ़ाई का निर्णय

मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि वह आगे की पढ़ाई गणित विषय से करेंगी और भविष्य में विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

साहू समाज ने किया सम्मानित

आज प्रातः जिला साहू समाज अध्यक्ष माननीय श्री राम मिलन साहू जी के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मानसी को पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर तथा ज्ञान के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतीक चिन्ह पेन देकर सम्मानित किया गया।

समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री योगेंद्र साहू, श्री प्रदीप साहू (पप्पू), श्री चंद्रमणि साहू, श्री सुरेश साहू, श्री महेश साहू तथा मानसी के पिता श्री मंगल साहू समेत पूरा परिवार उपस्थित रहा। सभी ने मानसी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज में खुशी की लहर

मानसी की इस उपलब्धि से साहू समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से समाज को नई दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!