Re. No. MP-47–0010301

सीधी:सहायक वर्ग तीन लक्ष्मी नवैत को अंतिम चेतावनी, 15 दिन में कर्तव्य पर लौटने के निर्देश

सीधी:सहायक वर्ग तीन लक्ष्मी नवैत को अंतिम चेतावनी, 15 दिन में कर्तव्य पर लौटने के निर्देश

सीधी, 13 मई 2025

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, द्वारा सहायक वर्ग तीन लक्ष्मी नवैत को कर्तव्य पर लौटने के निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए कहा है कि वे 15 दिवस के भीतर अपने कर्तव्य पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित समय सीमा में अनुपस्थित रहने की स्थिति में मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार सेवा से पृथक किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी नवैत आत्मजा स्व० श्री इन्द्रजीत नवैत सहायक वर्ग तीन कार्यालयीन निवासी ग्राम झोखरवार पोस्ट सेमरिया पोंड़ी जिला सीधी म०प्र०, दिनांक 26 दिसंबर 2022 से चिकित्सकीय अवकाश पर हैं और तब से अब तक लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। विभाग द्वारा पूर्व में कई बार कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से उन्हें कर्तव्य पर लौटने के लिए पत्राचार किया गया, किंतु उनके द्वारा न तो उपस्थिति दर्ज कराई गई और न ही अनुपस्थिति की स्पष्ट जानकारी अथवा अवकाश वृद्धि हेतु कोई आवेदन प्रस्तुत किया गया।

उपसंचालक ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के परिपत्र दिनांक 2 फरवरी 2000 के अनुसार, अनधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी या कर्मचारी के समय सीमा में ड्यूटी पर वापस न आने की स्थिति में सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाती है। इसी निर्देश के अनुक्रम में लक्ष्मी नवैत को यह अंतिम अवसर दिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!