Re. No. MP-47–0010301

सीधी: तंबाकू निषेध दिवस पर ली गई तंबाकू सेवन न करने की शपथ

सीधी: तंबाकू निषेध दिवस पर ली गई तंबाकू सेवन न करने की शपथ

जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबीता खरे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली गई। शपथ का वाचन नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति सिंह द्वारा किया गया।

शपथ के दौरान बताया गया कि हमें अपने घर एवं कार्यस्थल को तंबाकू मुक्त रखने के साथ-साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। तंबाकू का सेवन व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनता है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने परिवारजनों, मित्रों एवं समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर डॉ. बबीता खरे ने बताया कि विश्व में अनेक परिवारों में तंबाकू एवं इसके उत्पादों का व्यापक उपयोग किया जाता है, जबकि इसके सेवन से कैंसर, हार्ट अटैक, अल्सर, स्वसन रोग, टीबी, मानसिक रोग, नपुंसकता, दंत रोग एवं समय से पहले बुढ़ापा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। धूम्रपान से फेफड़ों, मूत्राशय, किडनी, व महिलाओं में गर्भाशय मुख के कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।

तंबाकू छोड़ने के उपाय

डॉ. स्वाति सिंह ने तंबाकू से मुक्ति के सरल उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि अफीम, भांग, हीरोइन जैसी मादक वस्तुओं की तुलना में तंबाकू छोड़ना अपेक्षाकृत सरल है। इसके लिए जरूरी है कि व्यक्ति तंबाकू छोड़ने का दृढ़ निश्चय करे, तिथि तय करे, और परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त करे। साथ ही तंबाकू सेवन से संबंधित वस्तुओं जैसे ऐश ट्रे, लाइटर आदि को घर व कार्यस्थल से हटा देना चाहिए।

तंबाकू मुक्त विद्यालयों का क्रियान्वयन एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 का कड़ाई से पालन भी आवश्यक बताया गया।

इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. बबिता खरे, डीपीएम पुष्पेंद्र शुक्ला, डॉ. विश्वाता, डॉ. नागेंद्र, अलीशा, काउंसलर गीतिका गौतम एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!