Re. No. MP-47–0010301

पचमढ़ी में मोहन सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

पचमढ़ी में मोहन सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

पचमढ़ी | 3 जून 2025
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में चौथी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक बैठक वीर स्वतंत्रता सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित रही, जिनकी याद में पचमढ़ी वन्य क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर करने का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि राजा भभूत सिंह ने 1857 के विद्रोह में गोरिल्ला युद्ध के माध्यम से अंग्रेजों को चुनौती दी थी। उन्हें नर्मदा अंचल का शिवाजी भी कहा जाता है।

कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

???? राजस्व विभाग का पुनर्गठन

  • प्रमुख राजस्व आयुक्त और आयुक्त भू-अभिलेख के कार्यालयों को मर्ज कर नया पद आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन बनाया गया।
  • पुराने 500 पद समाप्त कर 1200 नए पदों का सृजन किया गया, जिनमें आईटी से जुड़े पदों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • तहसीलदारों को न्यायालयीन व गैर-न्यायालयीन कार्यों के अनुसार विभाजित किया गया है, जिससे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी।

???? श्रम कानूनों में सरलीकरण

  • ठेका श्रमिकों की सीमा 20 से बढ़ाकर 50 की गई।
  • कारखाना अधिनियम के तहत श्रमिकों की संख्या की सीमा दोगुनी की गई।
  • औद्योगिक विवाद अधिनियम में संशोधन कर हड़ताल-तालाबंदी की सूचना का दायरा सभी औद्योगिक इकाइयों पर लागू किया गया।

???? महिलाओं के लिए रात्रिकालीन कार्य की अनुमति

  • श्रम विभाग में संशोधन कर महिलाओं को रात्रि में सुरक्षित संस्थानों में काम करने की अनुमति दी जाएगी।
  • नियमों में संशोधन कर शोषण रहित कार्यस्थल सुनिश्चित करने का प्रयास होगा।

???? इंदौर में एग्रीटेक हब की स्थापना

  • आईआईटी इंदौर में “Agritech-Hub/Innovation Hub for Agriculture” की स्थापना को मंजूरी।
  • कुल लागत ₹14.98 करोड़, जिसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी भागीदारों का योगदान।
  • परियोजना के अंतर्गत:
    • 46 एग्रीटेक कार्यक्रम
    • 40 आविष्कार
    • 25 पेटेंट दाखिल
    • 8 स्टार्टअप्स का इनक्यूबेशन
    • फसल जीनोमिक्स, ड्रोन इमेजिंग, एआई-मशीन लर्निंग आधारित कृषि तकनीकों को बढ़ावा

???? अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • 5 जून को उज्जैन में वेलनेस समिट आयोजित की जाएगी।
  • 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

पचमढ़ी से ऐतिहासिक जुड़ाव

पचमढ़ी कभी सीपी बरार की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही है। पहली बार राजभवन परिसर में मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने 33 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया, जिसमें “पॉलिथिन मुक्त पचमढ़ी” के तहत आरओ वाटर प्लांट की स्थापना भी शामिल रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!