Re. No. MP-47–0010301

सीधी: अनियंत्रित रेत से भरे ट्रक ने मचाई तबाही, महिला-बच्ची घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

सीधी: अनियंत्रित रेत से भरे ट्रक ने मचाई तबाही, महिला-बच्ची घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

सीधी, 4 जून।
जिले के पिपरांव चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया। रेत से भरा ट्रक (MP 04 HE 5306) शहडोल से रीवा की ओर जा रहा था, तभी सुबह 10 बजे अर्जुननगर तिराहे पर अचानक बेकाबू हो गया और बस का इंतजार कर रहे राहगीरों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

मौके पर मौजूद पुलिस

महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल

हादसे में खरहना निवासी संतोष पाल की भतीजी मनु पाल और सावित्रीबाई केवट घायल हो गईं। दोनों रीवा जाने के लिए अर्जुननगर तिराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

साइकिल, मोटरसाइकिल समेत कई वाहन चपेट में

घटना में एक साइकिल, पल्सर मोटरसाइकिल और अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 100 पर सूचना दी।

चालक मौके से फरार, ट्रक जब्त

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पिपरांव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है


???? पुलिस ने कहा है कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
???? स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पर्याप्त ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!