Re. No. MP-47–0010301

सोहागी घाट में बड़ा सड़क हादसा: सीमेंट पिलर से लदा बल्कर ऑटो पर पलटा, 7 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

सोहागी घाट में बड़ा सड़क हादसा: सीमेंट पिलर से लदा बल्कर ऑटो पर पलटा, 7 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान

रीवा, 5 जून 2025
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। यह हादसा यूपी-एमपी बॉर्डर के पास सोहागी घाटी में हुआ, जहां सीमेंट पिलर से भरा एक बल्कर ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक और घायल मऊगंज जिले के निवासी हैं और प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। बल्कर भी उसी दिशा में जा रहा था। ओवरटेक करते समय ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया, जिससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हुई।

हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल हैं:

  • रामजीत जयसवाल (38), भमरा, थाना शाहपुर
  • पिंकी जयसवाल (35), भमरा, थाना शाहपुर
  • अंबिका जयसवाल (8), भमरा, थाना शाहपुर
  • हीरालाल जयसवाल (65), भमरा, थाना शाहपुर
  • मानवी जयसवाल (7), बहेरी, थाना देवतालाब
  • अरविंद जयसवाल (6), बहेरी, थाना देवतालाब
  • सौरभ जयसवाल (12), उमरी, थाना मऊगंज

घायल:

  • रविता जयसवाल, बहेरी
  • अदिति जयसवाल (5), भमरा
  • प्रियांशु जयसवाल (10), भमरा

मुख्यमंत्री ने जताया शोक:
घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।” मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

https://x.com/drmohanoffice51/status/1930615239264903660?t=vhdlgn2W1miMYSJmtFJRCQ&s=19

भारी जाम लगा:
हादसे के बाद सोहागी घाट से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिस और प्रशासन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!