Re. No. MP-47–0010301

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण
मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता जांची, ई-केवाईसी और जल संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा

सीधी, 6 जून 2025
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी श्री अंशुमन राज ने जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत टिकरी, कंजवार एवं खजुरिहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की स्थलीय समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांटेशन, गौशाला, खेत तालाब तथा सीएनजी यूनिट से संबंधित कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में सुधार करने के निर्देश दिए।

श्री अंशुमन राज ने जल गंगा संवर्धन अभियान और पंचायतों में ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही का ई-केवाईसी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मझौली के सीईओ श्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, सहायक यंत्री श्रीमती सरिता सिंह, प्रभारी एपीओ श्री अरविंद तिवारी, क्षेत्रीय उपयंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

— सीधी24 न्यूज़

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!