Re. No. MP-47–0010301

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: चलती बस से गिरा युवक,टायर की चपेट में आने से मौत 

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: चलती बस से गिरा युवक,टायर की चपेट में आने से मौत 

सीधी। मड़वास थाना क्षेत्र के रामपुर ढाबे के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय अमीर धोबी की मौत हो गई। मृतक ग्राम महखोर का निवासी था और यात्रियों का सामान बस की छत पर रखने का कार्य करता था।

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे उस समय हुआ, जब अमीर धोबी महेंद्रगढ़ की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस (वाहन क्रमांक MP 17 ZK 8607) में सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बस के पहले दरवाजे के पास खड़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती बस से नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मड़वास थाना प्रभारी केदार परौहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और बस चालक सहित वाहन को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!