Re. No. MP-47–0010301

????️ सीधी में तीन दिन बिजली रहेगी बंद, देखें किस-किस इलाके में कब होगी कटौती

????️ सीधी में तीन दिन बिजली रहेगी बंद, देखें किस-किस इलाके में कब होगी कटौती

????सीधी | 10 जून 2025 | Sidhi24 न्यूज

अगर आप सीधी जिले में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आने वाले तीन दिनों तक जिले के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी ने यह कटौती जरूरी निर्माण और तकनीकी कामों के चलते घोषित की है।

???? 11 जून को बिजली कटौती (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक)
ग्राम मधुरी के पास पश्चिम मध्य रेलवे की रीवा-सीधी-सिंगरौली ब्रॉडगेज लाइन के काम के चलते 132 के.व्ही. सीधी-मऊगंज लाइन से जुड़े इन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी:

  • 33/11 के.व्ही. कुर्वाह फीडर
  • 33 के.व्ही. सीधी (ग्रामीण) विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े गांव

⚙️ 12 जून को बिजली बंद (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक)
टाल जेमर 132/33 के.व्ही. सबस्टेशन मड़वास में तकनीकी कार्य के चलते इन उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में बिजली रहेगी बंद:

  • 33 के.व्ही. कमचढ़
  • 33 के.व्ही. कुसमी
  • 33 के.व्ही. मड़वास

???? 13 जून को एक घंटे की कटौती (सुबह 9 बजे से 10 बजे तक)
एयर रिलीज कार्य के लिए फिर से बिजली बाधित रहेगी उपरोक्त सभी इलाकों में।

???? बिजली विभाग की अपील:
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान जरूरी कार्य पहले से निपटा लें और सहयोग बनाए रखें।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!