Re. No. MP-47–0010301

मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और सशक्त भारत की मिसाल

मोदी सरकार के 11 साल: सेवा, सुशासन और सशक्त भारत की मिसाल

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत के अमृतकाल” पर आधारित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सीधी में किया गया। इस अवसर पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश की तस्वीर बदली है – अब सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँच रहा है।

“अब बिचौलियों का जमाना गया” – भाजपा नेता

प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने कहा, “राजीव गांधी कहा करते थे कि एक रुपया निकलता है तो 15 पैसे पहुँचते हैं। लेकिन अब पूरा ₹1 सीधे गरीब के खाते में पहुँचता है। यही है डिजिटल इंडिया का असली चेहरा।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए जो योजनाएँ शुरू की हैं, उनका सीधा असर जमीनी स्तर पर दिखता है।

भारत की ताकत दुनिया ने देखी

भाजपा नेताओं ने बताया कि भारत अब केवल आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्वकर्ता बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर, गंगा और देवी शक्ति जैसी कार्रवाइयों से देशवासियों को सुरक्षित वापस लाया गया, वहीं रक्षा क्षेत्र में ब्रह्मोस, तेजस और प्रचंड जैसे स्वदेशी हथियारों ने भारत को मजबूत किया।

गांव से गगन तक…

भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान ने कहा, “गाँव-गाँव तक सड़कें, हर घर नल का जल, और हर किसान को सम्मान निधि – ये बातें अब कागजों में नहीं, धरातल पर हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि सीधी जिले में भी केंद्र की सभी योजनाएं सक्रियता से लागू की जा रही हैं।

महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर – लखपति दीदी बनी पहचान

डॉ. मनीला सिंह चौहान ने कहा कि “मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मिशन बनाया है। मुद्रा योजना, जनधन खाते, और लखपति दीदी अभियान ने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना दिया है।”

11 साल में क्या बदला? एक नजर में प्रमुख उपलब्धियाँ:

✅ 4 करोड़ से अधिक पक्के घर
✅ 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन
✅ 15 करोड़+ घरों में नल से जल
✅ 12 करोड़ शौचालय निर्माण
✅ 35 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन
✅ 9 करोड़ से अधिक आयुष्मान लाभार्थी
✅ 136 वंदे भारत ट्रेनें
✅ 23 AIIMS, 8 IIM, 7 IIT
✅ ₹24 लाख करोड़ UPI ट्रांजेक्शन
✅ भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, संदीप द्विवेदी (रिंकू), सुरेंद्र मणि दुबे, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीला सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य था जनता तक सच्ची जानकारी पहुँचना – कि किस तरह पिछले 11 वर्षों में भारत ने एक नया और विकसित चेहरा पाया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!