Re. No. MP-47–0010301

बीच पुल में धंसा सड़क का हिस्सा, एक ओर झुका पिलर – सोन नदी पुल पर खतरे की घंटी!

बीच पुल में धंसा सड़क का हिस्सा, एक ओर झुका पिलर – सोन नदी पुल पर खतरे की घंटी!

शहडोल, 12 जून 2025 | विशेष रिपोर्ट – सीधी 24
शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर स्थित बाणसागर का सोन नदी पुल गुरुवार को अचानक खतरे की जद में आ गया, जब उसका एक पिलर झुकता हुआ पाया गया। पुल के बीचोबीच सड़क में एक बड़ा गड्ढा बन जाने से वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई गई है।

देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि गुरुवार सुबह एक पुलिस वाहन के गुजरने के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। पुल का एक सिरा शहडोल जिले में तो दूसरा मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र में स्थित है। यह मार्ग रीवा, सतना और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख कड़ी है।

प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए यातायात को तत्काल रोकते हुए दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए हैं। वाहनों के लिए बुढ़वा, कूदरी और बघवार से होकर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। पुल के निरीक्षण और मरम्मत कार्य को लेकर विशेषज्ञों की टीम मौके पर बुलाए जाने की तैयारी चल रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, साथ ही यह सवाल भी उठ रहे हैं कि पुल की तकनीकी स्थिति पर समय-समय पर निगरानी क्यों नहीं रखी गई।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!