Re. No. MP-47–0010301

????सीधी में चलती कार में हुआ धमाका! चालक बाल-बाल बचा

????सीधी में चलती कार में हुआ धमाका! चालक बाल-बाल बचा

एयरबैग ने बचाई जान, इंजन ब्लास्ट से कांप उठा इलाका

सीधी।
शुक्रवार दोपहर सीधी के बघवार चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शहडोल से रीवा जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार में चलते-चलते विस्फोट हो गया। तेज धमाके से कार के बोनट में आग लग गई और ड्राइविंग सीट पर बैठे कार मालिक धर्मेंद्र पटेल फंस गए। गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुल गया और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाल लिया।

कार (एमपी 17 सीसी 9173) के मालिक धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी की वजह से इंजन फट गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ा और वह सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दोनों आगे के टायर उखड़कर दूर जा गिरे। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीयों की सतर्कता ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाई। वहीं, चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी
पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा के अनुसार, यह तकनीकी खराबी का मामला लग रहा है, फिर भी विस्फोट के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!