मोहनी पुलिया के पास बने अस्थायी डायवर्सन से राहगीर परेशान, कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाया खतरा
???? सीधी,
मगरोहर से देवनाढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर मोहनी स्कूल के पास पुल निर्माण के दौरान बनाए गए डायवर्सन की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के लिए यह डायवर्सन कीचड़, गड्ढों और जलजमाव का केंद्र बन चुका है, जिससे रोजाना लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
युवा समाजसेवी विनय पांडेय ‘अंकुश मोहनी’ ने बताया कि इस अस्थायी मार्ग से बाइक चालक अपने पीछे बैठे यात्रियों को उतारकर ही किसी तरह गाड़ी निकाल पा रहे हैं। मिट्टी और कीचड़ से भरे गड्ढों के कारण जरा-सी असावधानी गंभीर दुर्घटना में बदल सकती है। आए दिन रूट पर चलने वाली बसें इस कीचड़ में फस जा रही है। बारिश के कारण डायवर्ट रोड पर एक दम कीचड़ भरा हुआ है।

एक महिला की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रास्ता इतना दुर्गम हो गया है कि एक बाइक सवार की महिला साथी डर के मारे गाड़ी से उतरकर पैदल कीचड़ में चलकर रास्ता पार करना बेहतर समझी। खासकर बारिश के दिनों में यह डायवर्सन खतरनाक जाल में तब्दील हो जाता है।
ग्रामीणों — रावेन्द्र पाण्डेय, मुनिराज पाण्डेय, हाकिम सिंह, मुकेश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह, विकास अग्निहोत्री, विनोद शुक्ला, देवेन्द्र शुक्ला सहित दो दर्जन से अधिक नागरिकों ने प्रशासन से इस स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
???? ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते डायवर्सन की मरम्मत नहीं की गई, तो बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
???? ग्रामीणों ने मांग की है कि जिम्मेदार विभाग जल्द से जल्द डायवर्सन की मरम्मत कर इसे सुरक्षित बनाया जाए।








