Re. No. MP-47–0010301

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सीधी दौरा : स्वास्थ्य सेवाओं के लोकार्पण से लेकर आपदा दिवस पर सम्मान तक आज रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सीधी दौरा : स्वास्थ्य सेवाओं के लोकार्पण से लेकर आपदा दिवस पर सम्मान तक आज रहेगा व्यस्त कार्यक्रम
???? सीधी, 25 जून 2025

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बुधवार, 25 जून 2025 को सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दिनभर जिले में विभिन्न जनहितकारी एवं विकासात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे।

प्रातः 10:00 बजे, वे आपातकाल दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यह आयोजन अटल कुंज स्थित पार्टी कार्यालय, रीवा में होगा। इसके पश्चात् 10:30 बजे वे रेस्क्रोंस ब्लॉक पूर्व एवं ब्लड सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण करेंगे, जो रीवा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक भवन के द्वितीय तल पर स्थित है।

11:30 बजे वे नवीन ब्लड कलेक्शन सेंटर एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर का लोकार्पण मेटरनिटी विंग, संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में करेंगे।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे सीधी पहुंचेंगे, जहां उनका सांसद राजेश मिश्रा के निवास पर आगमन और आरंभिक भेंट का कार्यक्रम निर्धारित है।

दोपहर 2:00 बजे, उप मुख्यमंत्री आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम वैष्णवी गार्डन, जोपीपुर, सीधी में आयोजित होगा।

इसके पश्चात वे भाजपा जिला अध्यक्ष के निवास पर आगमन करेंगे और फिर रीवा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4:15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4:30 बजे वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री लखनऊ एयरपोर्ट से “एमपी ट्रैवल मार्ट” कार्यक्रम स्थल के लिए कार द्वारा रवाना होंगे और 6:30 बजे होटल ताजमहल, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!