Re. No. MP-47–0010301

???? सिंगरौली में कोयला ट्रेलर ने रौंदी ज़िंदगियां: एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल – ग्रामीणों का उग्र विरोध, सड़क पर जाम

???? सिंगरौली में कोयला ट्रेलर ने रौंदी ज़िंदगियां: एक मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल – ग्रामीणों का उग्र विरोध, सड़क पर जाम

✍️ सिंगरौली ब्यूरो रिपोर्ट

सिंगरौली, सरई थाना क्षेत्र।
शनिवार शाम को सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खनुआ मोड़ पर तेज़ रफ्तार कोयला लदा ट्रेलर मोटरसाइकिल पर सवार तीन मजदूरों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान ग्राम ठरकैला, पंचायत बकहुल निवासी बृजभान सिंह पिता लक्षनधारी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर खनुआ नया से दिनभर की मजदूरी कर लौट रहे थे, जब यह भीषण हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

⚠️ सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने खनुआ मोड़ पर सड़क को जाम कर दिया और ट्रकों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि खनिज परिवहन करने वाले भारी वाहन लगातार तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे आम हो गए हैं।

प्रशासन मौके पर, आश्वासन की कोशिश

स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और ट्रेलर चालक पर सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Comment

error: Content is protected !!