Re. No. MP-47–0010301

चार मौतों से हुई कुसमी में सोमवार की शुरुआत,मृत मिले भालू भैंस और दो इंसान


???? चार मौतों से हुई कुसमी में सोमवार की शुरुआत,मृत मिले भालू भैंस और दो इंसान

✍️ अमित | कुसमी, सीधी जिला

सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब संजय टाइगर रिजर्व से सटे वस्तुआ गांव में एक भालू ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

???? जंगल से गांव तक मौत की दस्तक

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह-सुबह की है, जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान एक जंगली भालू बस्ती में घुस आया और उसने हमला बोल दिया। हमले में एक भैंस भी मारी गई, जबकि ग्रामीणों की चीख-पुकार के बीच भालू को भी ग्रामीणों ने मार गिराया। घटनास्थल पर भालू, भैंस और दो ग्रामीणों के शव पाए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

???? घायल ग्रामीणों को अस्पताल भेजा गया

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पौड़ी लाया जा रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पौड़ी चौकी पुलिस और पथरौला थाना स्टाफ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

???? ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही वस्तुआ गांव और आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग वन विभाग की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर नाराज़गी जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संजय टाइगर रिजर्व से भालुओं की आवाजाही अब आम हो चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

???? प्रशासन सक्रिय, लेकिन आक्रोश बरकरार

पौड़ी चौकी प्रभारी ने पुष्टि की है कि हमला भालू द्वारा किया गया है, और पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंच रही है। वन विभाग की टीम भी सूचना के बाद हरकत में आई है।


???? नोट: यह खबर ग्रामीणों द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी पर आधारित है। हमारा चैनल मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है। प्रशासन की ओर से पुष्टि के बाद अंतिम जानकारी साझा की जाएगी।


Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!