Re. No. MP-47–0010301

सीधी जिले की 2 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में पहुँचे 25.48 करोड़ रुपये

सीधी जिले की 2 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में पहुँचे 25.48 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के नलवा से सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की

सीधी, 12 जुलाई 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन जिले के नलवा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं उज्ज्वला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से बड़ी राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, महिलाओं, वृद्धजनों और असहाय वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1543.16 करोड़ रुपये, 56.74 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपये, और 30 लाख उज्ज्वला हितग्राहियों को गैस रिफिलिंग हेतु 46.34 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से भेजी।

सीधी जिले की बहनों को 25.48 करोड़ की सौगात

सीधी जिले की 2 लाख 9 हजार 796 महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रत्येक को ₹1250 की दर से कुल ₹25 करोड़ 48 लाख 2 हजार 150 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई।

जनपदवार वितरण विवरण:

  • कुसमी: 17,404 महिलाएं
  • मझौली: 29,220 महिलाएं
  • रामपुर नैकिन: 44,128 महिलाएं
  • सीधी: 54,630 महिलाएं
  • सिहावल: 51,584 महिलाएं

नगर निकायों में लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं:

  • नगर पालिका सीधी: 6,157
  • नगर परिषद चुरहट: 2,433
  • नगर परिषद मझौली: 2,095
  • नगर परिषद रामपुर नैकिन: 2,145

उज्ज्वला योजना के तहत गैस रिफिलिंग के लिए राशि अंतरित

सीधी जिले की 46,573 महिलाओं को उज्ज्वला योजना अंतर्गत ₹57 लाख 56 हजार 414 की राशि उनके खातों में भेजी गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1.07 लाख हितग्राहियों को ₹6.46 करोड़

मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 7 हजार 743 पात्र हितग्राहियों के खातों में ₹6 करोड़ 46 लाख 45 हजार 800 रुपये अंतरित किए गए। यह राशि प्रति हितग्राही ₹600 के अनुसार भेजी गई।

जनपदवार वितरण:

  • कुसमी: 7,274
  • मझौली: 13,808
  • रामपुर नैकिन: 22,505
  • सीधी: 28,702
  • सिहावल: 29,352
  • नगर निकाय: 6,102 हितग्राही

विभिन्न पेंशन योजनाओं में लाभ:

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना: 56,446 हितग्राही
  • विधवा पेंशन योजना: 12,062
  • निःशक्तजन पेंशन योजना: 2,271
  • कन्या अभिभावक योजना: 713
  • मंदबुद्धि/विकलांग सहायता: 1,661
  • परित्यक्ता, अविवाहिता व कल्याणी पेंशन: कुल 23,161 हितग्राही

जिला प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन

सीधी जिला कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा, परियोजना अधिकारी शिवानंद शुक्ला सहित महिला बाल विकास, समाजकल्याण और पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!