Re. No. MP-47–0010301

सुमंगल साइकिल दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य की दिशा में सीधी प्रशासन की पहल

सुमंगल साइकिल दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य की दिशा में सीधी प्रशासन की पहल
कलेक्टर और अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया जागरूकता का संदेश

सीधी, 5 अगस्त 2025
रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बी.एस. जामोद की अपील पर आज सीधी जिले में सुमंगल साइकिल दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने शासकीय वाहन की जगह साइकिल का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखंड अधिकारी नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एस.पी. मिश्रा सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी साइकिल और वैकल्पिक साधनों से कार्यालय पहुंचे। अन्य अधिकारियों ने ई-रिक्शा, पैदल चलकर या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय आकर इस अभियान में सहभागिता की।

कमिश्नर श्री जामोद द्वारा संभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से हर मंगलवार को स्वयं साइकिल का उपयोग कर ‘Tuesday-Bicycle Day’ मनाने की अपील की गई है। उन्होंने इसे स्वस्थ जीवन, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!