Re. No. MP-47–0010301

सहायक आयुक्त ने कुसमी छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सुधारात्मक निर्देश

सहायक आयुक्त ने कुसमी छात्रावासों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए सुधारात्मक निर्देश

कुसमी, सीधी।
सीधी जिले के कुसमी आदिवासी जनपद पंचायत अंतर्गत स्थित शासकीय छात्रावासों का मंगलवार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ज्योधा सिंह ओइके ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

सहायक आयुक्त ने शासकीय आदिवासी उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास कुसमी एवं शासकीय आदिवासी बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) कुसमी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके रहन-सहन, भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षकों को निर्देश दिए कि

  • छात्रावास परिसर, रसोईघर और शौचालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
  • खान-पान की गुणवत्ता और स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  • छात्रों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सहायक आयुक्त ओइके ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्रावास संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल संयोजक बृजेन्द्र बुनकर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!