Re. No. MP-47–0010301

मामा के घर में मना राखी का पर्व, शिवराज ने लाड़ली बहनों से किया 3 हजार का वादा

मामा के घर में मना राखी का पर्व, शिवराज ने लाड़ली बहनों से किया 3 हजार का वादा

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर साल की तरह इस साल भी अपने भोपाल स्थित “मामा के घर” में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं राखी लेकर पहुंचीं और अपने लाड़ले भाई शिवराज की कलाई पर प्रेम का धागा बांधा। इस अवसर पर शिवराज ने भी बहनों पर स्नेह लुटाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके सुख, सम्मान और मुस्कान के लिए वे जीवनभर काम करते रहेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मेरे रहते कोई बहन यह नहीं कह सकती कि उसका कोई भाई नहीं है। बहनों की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा के समान है।” उन्होंने लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं का उल्लेख करते हुए घोषणा की कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह की जाएगी।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और लिखा, “मेरी प्यारी बहनों, आपके प्रेम की डोर मेरी कलाई पर बंधती है तो मुझे सेवा का संकल्प देती है। जब तक सांस है, आपके सुख, सम्मान और मुस्कान के लिए काम करता रहूंगा। इस राखी पर स्वदेशी का संकल्प भी लें।”

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर “मामा” शिवराज का घर भाई-बहन के स्नेह और आशीर्वाद से गुलजार रहा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!