सीधी: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 40 हजार का इनाम घोषित
सीधी। जिले में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रवीन्द्र वर्मा ने कुल 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी पुख्ता सूचना देगा, जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे घोषित इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।
इनाम राशि का विवरण इस प्रकार है—
- ग्राम पड़खुरी नं. 1 थाना जमोड़ी के राघवेन्द्र जायसवाल पिता राजभान जायसवाल की गिरफ्तारी पर ₹10,000।
- ग्राम अमरपुर, हाल पड़ैनिया के राजेश गुप्ता पिता मोहनलाल गुप्ता की गिरफ्तारी पर ₹5,000।
- ग्राम डढ़िया थाना बहरी के अर्जुन साहू पिता हिन्छपति साहू की गिरफ्तारी पर ₹5,000।
- ग्राम पडरी थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली के मिथिलेश कुमार उर्फ छोटू जायसवाल पिता कामता जायसवाल की गिरफ्तारी पर ₹5,000।
- ग्राम देवघटा थाना कोतवाली, हाल स्टेट बैंक के पास सीधी के दिग्विजय सिंह पिता अखण्ड प्रताप सिंह की गिरफ्तारी पर ₹10,000।
- एक अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000।
पुलिस ने अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय या नजदीकी थाने को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।








