Re. No. MP-47–0010301

सहकारी विपणन संघ अमिलिया के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

सहकारी विपणन संघ अमिलिया के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

सीधी, 12 अगस्त 2025। उपखंड अधिकारी सिहावल प्रिया पाठक ने अमिलिया वितरण केंद्र में हो रही अनियमितताओं और कुप्रबंधन को गंभीरता से लेते हुए म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित अमिलिया के प्रबंधक विपिन कुमार बैगा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्हें तीन दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो, स्थानीय प्रशासन और थाना अमिलिया को भेजी गई शिकायतों, तथा उप संचालक कृषि द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ किसानों ने भंडारण केंद्र अमिलिया के कैश काउंटर की खिड़की पर बल प्रयोग किया, जिसके बाद गोदाम प्रभारी विपिन बैगा की शिकायत पर पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर उन्हें हटाया।

उप संचालक कृषि ने पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में किसानों से अपील की थी कि वे यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का उपयोग करें, क्योंकि यह फसल के लिए अधिक प्रभावी, कम मात्रा में पर्याप्त पोषण देने वाला और लागत घटाने वाला है।

प्रशासन ने किसानों से वितरण केंद्रों पर शांति और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है। उप संचालक कृषि के अनुसार, जिले में उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। 11 अगस्त 2025 को भी अमिलिया डबल लांक केंद्र से लगातार यूरिया और 20:20:0:13 फास्फेटिक उर्वरक का वितरण किया गया।

अनुविभागीय कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सिहावल द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि वितरण में कोई अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने बताया कि वरिगवां रेक पॉइंट से 600 मीट्रिक टन यूरिया शीघ्र प्राप्त होगा, जिसे डबल लांक केंद्र और समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!