Re. No. MP-47–0010301

स्कूलों में शुरू होंगे आधार कार्ड सेंटर, बच्चों के रिकॉर्ड सुधारने में मिलेगी सहूलियत

भोपाल के स्कूलों में शुरू होंगे आधार कार्ड सेंटर, बच्चों के रिकॉर्ड सुधारने में मिलेगी सहूलियत

भोपाल।
बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने वाले अभिभावकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब राजधानी भोपाल के स्कूलों में ही आधार कार्ड सेंटर शुरू किए जा रहे हैं, जहां नए कार्ड बनवाने से लेकर सुधार और अपडेट का काम किया जाएगा।

अभी तक सबसे बड़ी समस्या यह सामने आ रही थी कि विद्यार्थियों के स्कूल रेकॉर्ड और आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या माता-पिता के नाम में गड़बड़ी पाई जा रही है। नतीजा यह कि करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थियों का रेकॉर्ड सही तरीके से अपडेट नहीं हो पाया।

20-25 सेंटर होंगे, सिर्फ स्कूली बच्चों के लिए

स्कूली बच्चों के आधार कार्ड में सुधार और अपडेट कराने के लिए राजधानी में संकुल स्तर पर 20 से 25 सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यह सुविधा केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि बच्चों और उनके अभिभावकों को बार-बार आधार सेवा केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

संयुक्त संचालक ने दी जानकारी

संयुक्त संचालक अरविंद चौरगढ़े ने बताया कि “स्कूली बच्चों के दस्तावेजों में सुधार के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। संकुलवार आधार कार्ड सुधार केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे बच्चों के नामांकन और रिकॉर्ड अपडेट में आसानी होगी।”

इस कदम से हजारों स्कूली विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!