Re. No. MP-47–0010301

सीधी: नदी में नहाते समय दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

सीधी: नदी में नहाते समय दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

सीधी।
जिले के भमरहिया गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। नदी में नहाने गई 13 वर्षीय हर्षिनी और 9 वर्षीय नंदिनी की डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें मूलतः डेम्हा गांव की रहने वाली थीं और इन दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल भमरहिया आई हुई थीं।

इस तरह हुआ हादसा

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बहनें अन्य बच्चियों के साथ गांव की नदी में स्नान करने गई थीं। नहाने के बाद बाकी बच्चियां घर लौट आईं, लेकिन हर्षिनी और नंदिनी नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो ग्रामीणों को उनके नदी में डूबने की आशंका हुई।

ग्रामीणों ने तुरंत तलाश शुरू की और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव नदी से निकाले गए।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को सीधी जिला अस्पताल की मर्चुरी भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

मृतक बच्चियों में हर्षिनी कक्षा सातवीं और नंदिनी कक्षा चौथी की छात्रा थी।

शोक में डूबा गांव

हादसे के बाद गांव और परिजनों में मातम पसर गया। हर कोई परिवार की इस असमय हुई क्षति से गमगीन है।

जनपद अध्यक्ष ने जताया शोक

जनपद अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक बच्चियों के पिता राजराखन केवट (राजू), निवासी डेम्हा के परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि –
“भमरहिया में घीखनी नदी में नहाते समय मासूम बच्चियों की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!