सीधी:थाने की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता पर जोर – पुलिस अधीक्षक ने किया अमिलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने गुरुवार को थाना अमिलिया का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल के टर्नआउट की जांच की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के समस्त स्टाफ से भेंट कर उनके स्वास्थ्य व विभागीय समस्याओं की जानकारी ली और तत्काल समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए।
थाने की शाखाओं का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, विवेचना कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस कक्ष, समंस-वारंट शाखा एवं VCNB रजिस्टर की विस्तृत जांच की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि राजनीतिक, सामाजिक एवं भौगोलिक स्थिति का स्पष्ट विवरण VCNB रजिस्टर में दर्ज किया जाए और माइक्रो बीट रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए।

एसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कई अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि –
- पुलिस कार्य में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म एवं ICJS ऐप्स का अधिकतम उपयोग किया जाए।
- डिजिटल समंस/वारंट तामीली का नियमित निरीक्षण हो।
- ऑनलाइन MLC एवं पीएम रिपोर्ट समय पर संधारित की जाए।
- लंबित शिकायतों, मर्ग, अपराध व चालानों का समयबद्ध निराकरण हो।
- गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग कर नए निगरानी बदमाशों की फाइलें तैयार की जाएं।
- गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
- विवेचना में E-साक्ष्य व E-रक्षक ऐप का अनिवार्य उपयोग हो।
- अवैध रेत, शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।
- धार्मिक स्थल, बैंक व एटीएम की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाए।
- रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाया जाए ताकि चोरी व नकबजनी पर अंकुश लगे।
- मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
- माइक्रो बीट सिस्टम को सक्रिय कर बीट प्रभारी नियमित भ्रमण करें।
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर जिले की श्रेष्ठ स्थिति बरकरार रखी जाए।
अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
निरीक्षण उपरांत एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाया कि ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, परिवीक्षाधीन डीएसपी सुजीत कड़वे, थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक राकेश बैस, एसपी रीडर उप निरीक्षक आकाश राजपूत, उनि. दिनेश प्रसाद पाण्डेय, स्टेनो उप निरीक्षक अभिषेक अग्निहोत्री, उनि. जगत सिंह (शिकायत शाखा), चौकी प्रभारी सिहावल सउनि. अजीत पाण्डेय सहित थाना व चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।








