Re. No. MP-47–0010301

???? सिंगरौली में कोल परिवहन बना मौत का पहिया

???? सिंगरौली में कोल परिवहन बना मौत का पहिया

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पिता घायल – आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सिंगरौली।
जिले में कोल परिवहन से जुड़े भारी वाहनों की तेज रफ्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। गुरुवार को परसौना–बरगवां मार्ग पर हुए भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का मंजर

ग्राम मोखा निवासी आर्यन शाह अपने पिता और भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह राजा सरई पेट्रोल पंप के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्यन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक फरार, गुस्से से उबल पड़े लोग

दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस की मशक्कत

स्थिति बिगड़ते देख कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुँचा। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर माहौल काबू में करने की कोशिश की।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आर्यन शाह परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है।

सवालों के घेरे में कोल परिवहन

लगातार हो रहे हादसों ने कोल वाहनों की लापरवाह रफ्तार और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्पीड गवर्नर और सख्त नियम लागू नहीं होंगे, तब तक सड़कें खून से रंगती रहेंगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!