Re. No. MP-47–0010301

???? आज सतना आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

???? आज सतना आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

युवा संसद, प्रतिमा अनावरण और ओपन थियेटर का करेंगे लोकार्पण

सतना।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर सतना आ रहे हैं।

वे दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सतना में आयोजित “एक राष्ट्र-एक चुनाव” अभियान के तहत युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमर शहीद पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण

श्री चौहान यहां अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही ओपन थियेटर का लोकार्पण भी उनके मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

प्रभारी मंत्री करेंगे अध्यक्षता

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे।

अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार भी मौजूद रहेंगे।

आमंत्रण

कार्यक्रम में अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विजय यादव एवं प्राचार्य डॉ. सुरेशचंद्र राय ने अधिकाधिक लोगों से उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!