Re. No. MP-47–0010301

आज और कल पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति सीधी।

आज और कल पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

सीधी।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि जिले में 11 और 12 सितम्बर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह अवरोध 33 केवी लाइन इंटर कनेक्शन कार्य के कारण रहेगा।

अधीक्षक अभियंता (संचा-संधा) म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बताया कि आर.डी.एस.एस. योजना के पैकेज-10 के तहत बढ़ौरा से हनुमानगढ़ फीडर तक पोल खड़ा करने और तार खींचने का कार्य किया जाएगा। इसी कारण 11 और 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बढ़ौरा से हनुमानगढ़ के बीच बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके साथ ही, दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी रीवा-सीधी फीडर (सीधी से चुरहट) और सेमरिया से हनुमानगढ़ फीडर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!