Re. No. MP-47–0010301

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसी बस पर मंडराया मौत का साया, 11000 वोल्ट का तार गिरा

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसी बस पर मंडराया मौत का साया, 11000 वोल्ट का तार गिरा – बड़ी लापरवाही उजागर

सिंगरौली/बैढ़न
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसी बैढ़न के छात्रों की जान से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे कॉलेज मोड़ के पास छात्रों से भरी बस पर 11,000 वोल्ट का हाइटेंशन तार अचानक गिर गया। बस में उस समय 100 से अधिक छात्र सवार थे। गनीमत यह रही कि हादसे के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, अन्यथा एक बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना विभागीय लापरवाही और प्रबंधन की उदासीनता का नतीजा है। जिस क्षेत्र से रोजाना बसें गुजरती हैं, वहां विद्युत तारों की खतरनाक स्थिति को अनदेखा किया गया।

सवाल जिम्मेदारी पर: विभाग या कॉलेज प्रबंधन?

  • अगर विद्युत विभाग की बात करें, तो तारों के जाल और उनकी मरम्मत-रखरखाव में भारी लापरवाही बरती गई है।
  • वहीं, कॉलेज प्रबंधन भी इससे अछूता नहीं है। बस के रूट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे प्रबंधन की होती है। छात्रों की सुरक्षा के लिए मार्ग का निरीक्षण और संभावित खतरों को दूर करना उनका दायित्व है।

इस घटना ने प्रबंधन और विभाग दोनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों के परिजनों में भी गहरी नाराजगी और चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसी घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी दिन बड़ा हादसा होगा और फिर केवल पछतावा व बयानबाजी ही शेष रह जाएगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!