मध्यप्रदेश में प्रशासनिक भूचाल: 24 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले कलेक्टर
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर 2025 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा देर शाम जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव से कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं तो वहीं शासन स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल हुआ है।
सबसे चर्चित तबादलों में लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को निवाड़ी से स्थानांतरित कर मुरैना का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं चंद्रशेखर शुक्ला, जो अब तक सिंगरौली के कलेक्टर थे, उन्हें उप सचिव (राजस्व), मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नीरज कुमार वशिष्ठ को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया गया है।
अन्य अहम तबादले
- सुरेश कुमार – कलेक्टर अलीराजपुर से अपर सचिव, मप्र शासन।
- जीतेंद्र सिंह – कलेक्टर छिंदवाड़ा से अपर सचिव, नगरीय विकास एवं आवास।
- नेहा मारवा सिंह – कलेक्टर डिंडौरी से संचालक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- संजीव श्रीवास्तव – कलेक्टर शाजापुर से अपर सचिव, संस्कृति विभाग।
- शीतला पटेल – कलेक्टर नरसिंहपुर से कलेक्टर तिवनी।
- अंकित अग्रवाल – कलेक्टर बुरहानपुर से उप सचिव, लोक सेवा प्रबंधन।
- नीतू माथुर – ग्वालियर से अलीराजपुर की नई कलेक्टर।
- सीमा वर्मा – अपर कलेक्टर डिंडौरी से कलेक्टर डिंडौरी।
- गौरव नेहल – अपर कलेक्टर इंदौर से कलेक्टर सिंगरौली।
- रविकांत नारायण – भोपाल से कलेक्टर छिंदवाड़ा।
- रितेश सिंह – सतना के नए कलेक्टर।

प्रशासनिक सर्जरी का उद्देश्य
राज्य शासन का कहना है कि इन तबादलों का मकसद जिलों के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना और सुशासन को नई धार देना है। सरकार को उम्मीद है कि अधिकारियों की नई तैनाती से जिलों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।








