कुसमी समिति में किसानों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण
अमित श्रीवास्तव, कुसमी। सीधी जिले की कुसमी कृषि समिति में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी के निर्देशन में किसानों के लिए प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी।

जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाय), दाल मिशन तथा कृषि मंत्रालय की अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर देशभर की समितियों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
कुसमी समिति में भी इस कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों किसान उत्साहपूर्वक शामिल हुए। किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में समिति प्रबंधक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को केंद्र सरकार की नई योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से मिलती है, जिससे वे आगे के लाभ के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।








