Re. No. MP-47–0010301

आज सीधी के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली — रामपुर नैकिन उपकेंद्र पर मरम्मत और परीक्षण कार्य

आज सीधी के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली — रामपुर नैकिन उपकेंद्र पर मरम्मत और परीक्षण कार्य

सीधी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) ने जानकारी दी है कि आज रामपुर नैकिन क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कंपनी द्वारा 132 केवी उपकेंद्र रामपुर नैकिन में 40 एमवीए भेल एक्स-मर के पोस्ट मानसून निरीक्षण एवं परीक्षण कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण आज प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि निर्धारित समयावधि के दौरान उपकेंद्र में मरम्मत एवं परीक्षण कार्य किए जाने के कारण 33 केवी फीडर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। इससे रामनगर, बघवार, धनहा, रामपुर नैकिन, कोठिया और भरतपुर फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली बंद रहने की स्थिति में सावधानी बरतें। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी।

इस अवरोध के चलते आज क्षेत्र के घरों, दुकानों और सरकारी दफ्तरों में कार्य प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई और मोबाइल नेटवर्क टावरों पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!