Re. No. MP-47–0010301

सीधी के सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग

सीधी के सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग

रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी पर की गई अमर्यादित, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सीधी जिले के सिंधी समाज ने आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

सिंधी समाज के सदस्यों ने कहा कि अमित बघेल ने अपनी दूषित मानसिकता से सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल जी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी कर न केवल धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाई है, बल्कि शांति प्रिय सिंधी समाज की भावनाओं का भी घोर अपमान किया है। इस निंदनीय कृत्य से न सिर्फ सीधी जिले का, बल्कि पूरे देश-विदेश के सिंधी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही कर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने से पहले सौ बार सोच सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में सिंधी पंचायत समिति के अध्यक्ष दिलीप सितानी, महामंत्री आनंद परियांनी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष कमल कामदार, सिंधी पंचायत न्याय समिति के अध्यक्ष अशोक भीम कामदार, वरिष्ठ सदस्य अर्जुनदास जेठानी, चंद्रभान बसंतानी, चंद्रभान वाधवानी, अशोक हरवानी, संजय हरवानी, महेश पैलाजानी, सुरेश चुगवानी, राकेश आहूजा, रोहित आहूजा, विजय हरवानी, रोशन कामदार, मनोज हरवानी, मनीष खेतवानी, सिंधी समाज के सभी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

सिंधी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से निवेदन किया कि धार्मिक आस्थाओं का अपमान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर समाज में सौहार्द्र बनाए रखने हेतु उचित कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!