Re. No. MP-47–0010301

सीधी में रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस रीवा की बड़ी कार्रवाई

सीधी में रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस रीवा की बड़ी कार्रवाई

सीधी-लोकायुक्त पुलिस रीवा ने शुक्रवार को सीधी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरहट तहसील के डढिया गांव में पदस्थ हल्का पटवारी शिव प्रताप सिंह को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, किसान राजेश सिंह से पटवारी ने नायब तहसीलदार चुरहट द्वारा जारी स्थगन आदेश के पालन के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने पहले ही तीन हजार रुपये दे दिए थे। शुक्रवार को शेष दो हजार रुपये देने के दौरान लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी को ट्रैप कर लिया।

फरियादी राजेश सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए पटवारी को सीधी जिला मुख्यालय लाकर उच्च विश्रामगृह में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, सरकारी कामकाज के नाम पर रिश्वतखोरी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!